Breaking News

साकेत कालोनी और नरसिंह विहार में बनेगी 17 लाख से सीमेंट रोड, विधायक व महापौर ने किया भूमिपूजन

– सड़क सीमेंटीकरण कार्यो से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी

– क्षेत्र के पार्षद व नागरिकों ने भूमिपूजन के दौरान विधायक व महापौर का किया आभार

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ शहर के वार्ड 59 में साकेत कालोनी में 10 लाख और नरसिंह विहार कालोनी सड़क क्रमांक एक में 7 लाख की लागत से महापौर निधि से सड़क सीमेंटीकरण कार्य के लिए विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज भूमिपूजन किया। इस दौरान पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, वार्ड पार्षद शिवेंद्र परिहार, लोककर्म प्रभारी अब्दुल गनी, संजय कोहले, दीपक साहू, जयश्री जोशी, अरुण सिंह, प्रकाश गीते, निखिल खिचरिया, कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे, प्रभारी कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा, पंकज साहू सहित क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे।

वोरा ने उपस्थित जनों को बताया कि दुर्ग निगम क्षेत्रांतर्गत शहर में सीमेंटीकरण व अन्य निर्माण किया जा रहा है। इससे लोगों को आवागमन की सहूलियत होने के साथ ही सड़कों पर छोटे मोटे गड्ढों से राहत और बारिश के सीजन में कीचड़ से होने वाली परेशानियों से भी निजात मिलेगी। साकेत कालोनी के दो स्थानों में व नरसिंह विहार कॉलोनी के एक स्थान में सड़क सीमेंटीकरण होने से वार्ड की सुंदरता भी बढ़ेगी। क्षेत्र के पार्षद व नागरिकों ने भूमिपूजन के दौरान विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल का आभार व्यक्त किया।

Check Also

बस्तर-सरगुजा सहित प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बैंकिंग नेटवर्क का करें विस्तार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बस्तर-सरगुजा सहित प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बैंकिंग नेटवर्क का करें विस्तार : मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!