- अंजोर लोक कला मंच गरिमा दिवाकर/स्वर्णा दिवाकर का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा
द सीजी न्यूज
भिलाई नगर/ नगर निगम भिलाई क्षेत्र के अंतर्गत इस साल तीज मिलन समारोह 2022 का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ संस्कृति एवं परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीज मिलन समारोह कार्यक्रम 14 सितंबर बुधवार को 2 बजे से डॉक्टर बीआर अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन के प्रांगण में किया जाएगा। निगम के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से उनके वार्ड क्षेत्र की महिलाओं को इसमें शामिल किया जा रहा है। कार्यक्रम में अंजोर लोक कला मंच गरिमा दिवाकर/स्वर्णा दिवाकर का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।
तीज मिलन समारोह में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा। महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है। महिलाओं के द्वारा विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे। महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में एमआईसी ने महिलाओं को छत्तीसगढ़ संस्कृति व परंपरा से जोड़े रखने के लिए इसकी सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है। संस्कृति, पर्यटन, मनोरंजन और विरासत संरक्षण विभाग की प्रभारी रीता सिंह गेरा ने कार्यक्रम को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की है। निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने कार्यक्रम को लेकर विशेष दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
