Breaking News

आजादी का अमृत महोत्सव : दुर्ग में दो दिवसीय मल्टी मीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ : कार्यक्रमों के साथ होगी कई प्रतियोगिताएं

  • विधायक,महापौर व कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना 

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ स्वामी विवेकानंद सभागार में 2 दिवसीय आजादी का अमृत महोत्सव, जनभागीदारी से जन आंदोलन समेकित संचार एवं लोकसंपर्क कार्यक्रम का मुख्य अतिथि विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल और हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति अरुणा पल्टा ने दीप प्रज्वलन कर मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम आज से 15 सितंबर गुरुवार तक स्वामी विवेकानंद सभागार दुर्ग में होगा। स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव विषयक 2 दिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी लगाई गई है।

मल्टीमीडिया प्रदर्शनी के अंतर्गत स्कूली और कालेज के छात्र-छात्राओं के अलावा जनमानस के लिए परिचर्चा, रैली, प्रश्नमंच, विविध प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा आमजनों में आजादी का अमृत महोत्सव विषय पर जागरूकता का संचार किया जा रहा है। जागरूकता रैली को विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल व कुलपति अरुणा पल्टा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एल्डरमेन  राजेश शर्मा, सुमित वोरा, विश्वनाथ पाणिग्रही सहित अन्य मौजूद रहें।

 

Check Also

जापान के एहिमे यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने देखा छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत का वैभव

सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर ने किया अभिभूत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने 17 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय डेलीगेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!