Breaking News

सुपेला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर : देर से जनरेटर चलाने की शिकायत मिलने पर नोटिस जारी

  • अस्पताल में संसाधनों की उपलब्धता और मरीजों के रिस्पांस पर कलेक्टर ने जताई खुशी
  • इसी तरह मरीजों की देखभाल हो – कलेक्टर

द सीजी न्यूज 

दुर्ग / कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने आज सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का निरीक्षण करते हुए कहा कि अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं के लिए किसी भी प्रकार की दिक्कत मरीजों को नहीं होनी चाहिए। उनकी शिकायतों पर तुरंत अमल होना चाहिए। मरीजों ने बताया कि डाक्टर समय पर आते हैं और अच्छा इलाज करते हैं। नर्सिंग स्टाफ का व्यवहार और केयर भी बहुत अच्छा है।

प्रसूति विभाग के एक मरीज ने बताया कि उनकी पत्नी की डिलीवरी हुई है। परसों रात को कुछ देर के लिए बिजली चली गई थी। वार्ड ब्वाय को जनरेटर चालू करने कहा गया, लेकिन उन्होंने देर लगाई। आधे घंटे बाद बिजली आ गई लेकिन जो असुविधा हुई, वो आपके समक्ष रख रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि मरीजों के परिजनों के फीडबैक पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए और इसमें देर भी नहीं होना चाहिए। उन्होंने अस्पताल प्रभारी डा. पीयम सिंह को उस दौरान ड्यूटी में नियुक्त वार्डब्वाय को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट और सोनोग्राफी की सुविधा होने से काफी राहत

अस्पताल प्रभारी डा. पीयम सिंह ने बताया कि अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट आरंभ होने और सोनोग्राफी की सुविधा शुरू होने से काफी राहत मिली है और इससे अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार हो गया है। नार्मल डिलीवरी के साथ ही सी-सेक्शन भी हो रहा है।

नाबार्ड का 10 बिस्तर अस्पताल बनकर तैयार

कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में तैयार हो रहे नाबार्ड का अस्पताल भी देखा। इसमें दस बिस्तर होंगे। कलेक्टर ने डीएमएफ द्वारा तैयार हो रहे 20 बेड के आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण भी किया। कलेक्टर ने कहा कि जिला अस्पताल के बाद सुपेला अस्पताल में सबसे ज्यादा ओपीडी रहती है। इसके अनुरूप यहां हर संभव सुविधाएं सुनिश्चित करेंगे। संसाधन की कमी का पता चलने पर सभी जरूरतें पूरी की जाएगी।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!