Breaking News

इंडियन स्वच्छता लीग : 17 को निकलेगी रैली

द सीजी न्यूज 

दुर्ग/ इंडियन स्वच्छता लीग के अंतर्गत कल 17 सितंबर दिन शनिवार को रैली निकाली जाएगी। रैली के साथ श्रमदान से स्वच्छता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। शहर के मुख्य चौक-चौराहों से स्वच्छता का संदेश देते हुए रैली निकाली जाएगी। सुबह 8:00 बजे पुराना बस स्टैंड में साइकिल रैली निकाली जाएगी। इंदिरा मार्केट, पटेल चौक और गौरवपथ पर भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। श्रमदान से सफाई की जाएगी। पुराना बस स्टैंड में पर सूखा और गीला कचरा अलग-अलग देने लोगों को जागरूक किया जाएगा।

महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कहा है कि स्वच्छता लीग भारत सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले स्वच्छता अभियान का वृहद कार्यक्रम है। 17 सितम्बर को पूरे देश में रैली कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें श्रमदान से सफाई और लोगों को सूखा और  गीला कचरा अलग-अलग देने के लिए जागरूक भी किया जाएगा। महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त प्रकाश सर्वे ने शहरवासियों को रैली और स्वच्छता कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Check Also

नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने नुआखाई पर्व की दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!