Breaking News

जाति प्रमाणपत्र जारी करने का कार्य शीघ्रता से करें : पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में अधिकारियों को दिये गये निर्देश

  • क्रीमी लेयर के निर्धारण में रखें सावधानी, रितु नामदेव विरुद्ध छत्तीसगढ़ शासन प्रकरण में अदालत के आदेश को दृष्टिगत रखते हुए विशेष रूप से रखें सावधानी
  • हितग्राहीमूलक योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ सुनिश्चित कराएं

द सीजी न्यूज 

दुर्ग / राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जाति प्रमाणपत्र जारी करने का कार्य शीघ्रता से होना चाहिए। इसमें किसी तरह से त्रुटि न रह जाए और पात्र हितग्राही इसका लाभ लेने से न छूटें, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में आरंभ से ही यह सुनिश्चित किया जाए कि बच्चों का जाति प्रमाणपत्र बन जाए। नीट और जेईई एन्ट्रेंस देने के बाद भी रिजल्ट लेने के बाद कई विद्यार्थी जाति प्रमाणपत्र बनाते हैं, जिससे उन्हें दिक्कत होती है।

बैठक में आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, सदस्य महेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव, दुर्ग निगम के सभापति राजेश यादव सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे। आयोग के सचिव वी. साहू, अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, सहायक आयुक्त प्रियंवदा रामटेके, आयोग की अधिकारी अनिता डेकाटे भी मौजूद रहीं।

बैठक में कहा गया कि कभी-कभी क्रीमी लेयर तय करने में अधिकारियों की ओर से त्रुटि होती है। इस मामले में रितु नामदेव विरुद्ध छत्तीसगढ़ शासन मामले में कोर्ट के निर्णय को दृष्टिगत रखें। इसमें स्पष्ट रूप से मार्गदर्शन है कि आफिसर के ग्रेड के मुताबिक और इस ग्रेड पर आने वाली आयु सीमा के आधार पर ही क्रीमी लेयर तय होगा।
आयोग ने सभी विभागीय अधिकारियों से उनके हितग्राहीमूलक योजनाओं में ओबीसी वर्ग को मिलने वाले लाभ की जानकारी ली। श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा दो वर्षों में 14 हजार से अधिक ओबीसी वर्ग के हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। लगभग 3 हजार हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा मंडल की योजनाओं का लाभ दिया गया है।

Check Also

एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार : सीएम ने कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

दुर्व्यवहार अथवा उत्पीड़न की शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई हो, दोषी किसी भी सूरत में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!