Breaking News

86 पदों पर भर्ती के लिए 23 सितंबर को प्लेसमेंट कैंप

द सीजी न्यूज

दुर्ग / जिले के रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 23 सितंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट कैंप में कुल 87 पदों के लिए 7 नियोजक शामिल होंगे। इच्छुक आवेदक अपने समस्त दस्तावेज के साथ मालवीय नगर दुर्ग स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 23 सितंबर को सुबह 10ः30 बजे से उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg और जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

कैंप में शामिल नियोजक एन.आई.आई.टी लिमिटेड (आई.सी.आई.सी.आई बैंक) में रिलेशनशिप मैनेजर के 20 पद, वेल्थ मैनेजर के 12, हर्ष इंजिनियरिंग स्मृति नगर भिलाई में टैली ऑपरेटर का 1 पोस्ट, जीइएम ऑपरेटर का 1 पोस्ट, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 2 पद, श्री गंगा ओम मूर्ति वाला दुर्ग में अकाउंटेंट के 2 पद, सेल्स पर्सन के 12 पद, हेलो मोटर नेहरू नगर भिलाई में मैकेनिक का 1 पद, सेल्स एंड मार्केटिंग के 2 पद, मैनेजर का 1 पद, रिसेप्शनिस्ट 1 पद(महिला), डोमिनोस न्यू आदर्श नगर दुर्ग में डिलीवरी ब्वॉय के 20 पद, आरके सेल हथखोज भिलाई-3 में कंप्यूटर ऑपरेटर 1 पद, इंजीनियरिंग वर्क 1 पद, सिंपलेक्स इंजीनियरिंग एंड फाऊंडरी वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड में प्रोडक्शन इंजीनियरिंग के 5 पद, क्वालिटी इंजीनियरिंग के 2 पद सुपरवाइजर का 1 पद, एनडीटी टेक्निशियन के 1 पद के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा।

Check Also

वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली : जिले के सैकड़ों कांग्रेस नेता जाएंगे दिल्ली

THE CG NEWS दुर्ग। एक नवंबर को रामलीला मैदान पर कांग्रेस की विशाल रैली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!