Breaking News

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचार हमेशा के लिए अजर-अमर : कांग्रेसजनों ने विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया

द सीजी न्यूज

गांधी जयंती के अवसर पर आज हिंदी भवन के सामने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसजनों ने नमन किया गया।  पदयात्रा करते हुए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी का त्याग और समर्पण के साथ सत्य, शांति और अहिंसा के मार्ग को देश-दुनिया ने स्वीकार किया है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री देश के सच्चे सपूत थे। सही मायनों में गांधी और शास्त्री देश के लिए महामानव हैं। उनके कार्य और विचार हमेशा याद किये जाएंगे। उनके विचार अजर-अमर हैं।     

दुर्ग शहर के विधायक अरुण वोरा ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को पूरी दुनिया में आत्मसात किया जा रहा है। सभी कांग्रेसजन महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेकर समाजसेवा के कार्यों में जुटे हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर भारत जोड़ो यात्रा का प्रारंभ किया जा रहा है। 

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा भारत जोड़ो यात्रा दुर्ग शहर विधानसभा के हर बूथ पर पहुंचकर कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाएंगे और छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार की योजना व उपलब्धियां घर-घर तक पहुंचाने का कार्य भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से करेंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल, राजेंद्र साहू, शंकरलाल ताम्रकार, राधेश्याम शर्मा, विशाल देशमुख, ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, महीप सिंह भुवाल, हेमंत तिवारी, बृजलाल पटेल, बृज मोहन तिवारी, कन्या ढीमर, शकुन ढीमर, जगमोहन ढीमर, फिरोज खान, पाशी अली, कल्याण सिंह, रत्ना नारमदेव, आनंद कपूर ताम्रकार, प्रीतम देशमुख, शिवाकांत तिवारी, रफीक खान, अनीता तिवारी, डॉ सदाबहार, मीना मानिकपुरी, नेहा सीता टंडन, भूमि देशमुख, श्रद्धा सोनी, प्रकाश गीते, शबाना रानी, छाया चौधरी, ज्ञानी देवांगन, प्रीति साहू, संदीप बक्शी, राकेश दुबे व कांग्रेस जन बड़ी संख्या उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के महामंत्री सैय्यद अनीस रजा ने दी।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!