द सीजी न्यूज
नृत्यधाम कला समिति द्वारा “इंटरनेशनल कल्चरल हार्मोनी”के तहत “देश राग” कार्यक्रम में “नटराज डांस अकादमी” के नृत्य कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। “शंकराचार्य यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम” जुनवानी दुर्ग में हुई प्रतियोगिता में अकादमी के कलाकारों ने ओपन कैटगरी में प्रथम स्थान (लोक नृत्य) प्राप्त किया। इसी तरह लोक नृत्य (सीनियर )में प्रथम, लोक नृत्य (जूनियर) में प्रथम, सिनेमाई नृत्य (सब जूनियर) में प्रथम, सिनेमाई नृत्य (सब जूनियर) में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कर्मचारी नगर और मोहन नगर में संचालित नटराज डांस अकादमी की संचालिका पी. आर्निका बिस्वास ने बताया कि बच्चों की मेहनत का नतीजा है कि वे विजेता बने। छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रतिभाओं को पहचानने और निखारने के साथ उचित मंच देने की जरूरत है। उन्होंने सभी नृत्य कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि अकादमी के नृत्य कलाकार कड़ी मेहनत से भविष्य में भी सफलता के नए आयाम गढ़ेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
