Breaking News

एमडी साइकियाट्री में डॉ. अंकिता झंवर ने हासिल किया गोल्ड मेडल

THE CG NEWS

दुर्ग। बालकिशन झंवर महेश सेवा निधि ट्रस्ट छतीसगढ के पूर्व अध्यक्ष और शांति देवी झंवर की पौत्री डॉ. अंकिता झंवर ने एमडी साइकियाट्री में गोल्ड मेडल हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ दुर्ग व साजा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

डॉ. अंकिता की इस सफलता को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि माना जा रहा है। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

डॉ. अंकिता झंवर, दुर्ग निवासी बालकिशन झंवर महेश सेवा निधि ट्रस्ट छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष व शांति देवी झंवर की पौत्री और साजा निवासी राजेश झंवर और शीला झंवर की सुपुत्री हैं। उनकी इस सफलता पर छत्तीसगढ़ प्रदेश महेश सेवा संस्था, माहेश्वरी समाज दुर्ग जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Check Also

राहुल गांधी की महारैली से केंद्र सरकार भयभीत, रोकने की कोशिशें होंगी नाकाम : वोरा

THE CG NEWS दुर्ग। ​पूर्व विधायक अरुण वोरा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!