Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौरा-गौरी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की : प्रदेश की खुशहाली के लिए हाथों में सहा सोंटे का प्रहार

  • हर साल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आते हैं जजंगिरी और कुम्हारी, लोक मान्यता है कि सोंटे का प्रहार सहने से अनिष्ट नष्ट होते हैं
  • गड़वा बाजा की सुमधुर ध्वनि में लोकजीवन का अपूर्व उत्साह छलका जजंगिरी और कुम्हारी में

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

हमेशा की तरह परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पाटन ब्लाक के ग्राम जजंगिरी और कुम्हारी पहुंचे और गौरा-गौरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर श्री बीरेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री के हाथों पर परंपरा के अनुसार सोंटे से प्रहार किया। लोक मान्यता है कि गौरा-गौरी पूजा के मौके पर सोंटे से प्रहार से अनिष्ट टलते हैं और खुशहाली आती है। मुख्यमंत्री प्रदेश की खुशहाली की कामना के लिए हर साल इस लोक अनुष्ठान में हिस्सा लेते हैं।

 गौरा गौरी पूजा

 

 

जजंगिरी पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीप पर्व आप लोगों के जीवन को इसी तरह जगमग करता रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बार आप लोगों के बीच आकर मुझे बहुत खुशी महसूस होती है और दिवाली का आनंद आप लोगों के साथ साझा कर मन हर्षित हो जाता है। मुख्यमंत्री कुम्हारी में भी गौरा गौरी पूजा में शामिल हुए। यहां पर मुख्यमंत्री ने लोगों को दिवाली की बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की।
उन्होंने कहा कि दीपावली के मौके पर लोक परंपरा का आनंद लेना बहुत सुख देता है। आप लोगों के बीच हर बार आता हूं मुझे बहुत खुशी होती है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गौरा-गौरी की पूजा के साथ नगर भ्रमण भी किया। इस दौरान वे शहरवासियों से मिले। सभी ने उनका गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया।
गड़वा बाजा की सुमधुर ध्वनि के साथ कुम्हारी नगर में लोकपर्व के अपूर्व उत्साह से पूरा शहर मुख्यमंत्री के साथ सरोबार दिखा। उत्साह से भरे चेहरे और नृत्य करते लोगों की मौजूदगी के दौरान दीपावली के लोक जीवन का अपूर्व आनंद उठाया।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!