Breaking News

अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी की सोच में जमीन-आसमान का फर्क : जयराम रमेश

द सीजी न्यूज

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम और शशि थरूर के ट्वीट पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने किनारा कर लिया है। दोनों ने भारतवंशी ऋषि सुनक के ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने पर सराहना करते हुए उम्मीद जताई थी कि भारत भी अल्पसंख्यक समुदायों के व्यक्तियों को शीर्ष पद देने की परंपरा का अनुसरण करेगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दोनों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि – भारत में अल्पसंख्यक समुदायों के कई व्यक्ति राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री बन चुके हैं। ऐसे में भारत को किसी से सबक लेने की जरूरत नहीं है। हमारा देश अनेकता में एकता की मिसाल रहा है।

जयराम रमेश ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा,  ‘‘ यह नौबत आ गई है कि विविधताओं को सम्मान देने के बारे में उनसे सबक लेना पड़ेगा। भारत लंबे समय से अनेकता में एकता, अनेकताओं का जश्न मनाने की मिसाल रहा है। पिछले आठ वर्षों में हमने देखा कि क्या हो रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें किसी और देश से सबक सीखने की जरूरत नहीं है। हमारी एकता अनेकता से ही मजबूत होगी। हमें अनेकताओं का सम्मान करना होगा। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में हमारा मकसद यही है।’’

जयराम रमेश ने आगे कहा, ‘‘हमारे देश में जाकिर हुसैन राष्ट्रपति बने। फखरुद्दीन अली अहमद राष्ट्रपति बने। एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रपति बने। बरकतुल्ला खान राजस्थान के मुख्यमंत्री बने। एआर अंतुले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने।’’ सवालों का जवाब देते हुए जयराम ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि  ‘‘अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी की सोच में जमीन-आसमान का फर्क है। वाजपेयी पंडित नेहरू से बहुत प्रभावित थे।’’

Check Also

भिलाई चरोदा नगर निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ी, 4 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग,/ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!