Breaking News

‘गुजरात में 25 प्रतिशत सीटों पर नए चेहरे उतारेगी भाजपा’ : AAP की मौजूदगी से BJP को फायदा : अमित शाह

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, उम्मीदवार की जीतने की क्षमता कैसी है, यही एकमात्र मानदंड है। पार्टी का संसदीय बोर्ड उम्मीदवारों को लेकर अंतिम फैसला करेगा। पार्टी कम से कम 25% नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतारेगी।

'गुजरात में 25% नए चेहरों पर दांव लगाएगी भाजपा', अमित शाह बोले- AAP की मौजूदगी होगा BJP को फायदा

द सीजी न्यूज

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा 25 फीसदी टिकट नए चेहरों को देगी। उन्होंने कहा कि टिकट देते समय इस बात का ध्यान जरूर रखा जाएगा कि उम्मीदवार की जीत को लेकर क्या स्थिति है। वडोदरा में मीडियाकर्मियों के साथ अनौपचारिक बातचीत में शाह ने कहा, ‘दोबारा टिकट देने या ना देने की कोई तय रणनीति नहीं है। उम्मीदवार की जीतने की क्षमता कैसी है, यही एकमात्र मानदंड है। पार्टी का संसदीय बोर्ड उम्मीदवारों को लेकर अंतिम फैसला करेगा।

शाह ने कहा कि पार्टी कम से कम 25 फीसदी नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतारेगी।’ शाह के इस बयान के बाद संभावना जताई जा रही है कि भाजपा 45 से 46 नए चेहरों को उम्मीदवार बना सकती है। राज्य में विधानसभा की 182 सीटें हैं। 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 99 सीटें जीतीं थीं। उपचुनावों में जीत के बाद इनकी संख्या बढ़कर 111 हो गई।

विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की स्थिति को लेकर शाह ने कहा, ‘पहले पार्टियों के वोट बांटने के लिए निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में उतरते थे। अब उनकी जगह पर ‘आप’ आ गई है। आप पार्टी कांग्रेस के वोट ही काटेगी और जीत का अंतर बढ़ाने में भाजपा को फायदा पहुंचाएगी। शाह ने कहा कि पिछले चुनावों में भाजपा ने 5,000 से कम अंतर के साथ लगभग 35 सीटें जीती थीं और अब 2022 के चुनावों में AAP की उपस्थिति के कारण इन 35 सीटों पर जीत का अंतर बढ़ जाएगा। इन सीटों पर जीत का अंतर 8000 से 10,000 बीच होगा।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!