द सीजी न्यूज
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू जिला सहकारी बैंक, दुर्ग के नए अध्यक्ष होंगे। आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गए। जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष जवाहर वर्मा के इस्तीफा देने के बाद राजेंद्र साहू को बैंक का नया अध्यक्ष बनाया गया है। पंजीयक सहकारी संस्थाएं हिमशिखर गुप्ता ने आज इस संबंध में आदेश जारी किये। जारी आदेश के अनुसार राजेंद्र साहू को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। राजेंद्र साहू 9 नवंबर को दोपहर 2 बजे जिला सहकारी बैंक में पदभार ग्रहण करेंगे। वर्तमान में वे हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रचार करने गए हैं। 8 नवंबर को वे दुर्ग वापस लौटेंगे।
यहां स्पष्ट कर दें कि राजेंद्र साहू को प्राधिकृत अधिकारी बनाया गया है। बैंक के चुनाव के बाद ही विधिवत अध्यक्ष पद पर निर्वाचन होता है। चुनाव से पहले बैंक के कामकाज का संचालन करने के लिए प्राधिकृत अधिकारी की नियुक्ति की जाती है। जवाहर वर्मा को भी प्राधिकृत अधिकारी बनाया गया था। इससे पहले कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे प्राधिकृत अधिकारी थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

