Breaking News

निगम आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने जांच के बाद नर्सिंग होम किया सील, कार्रवाई का विरोध करने पर डॉ अग्रवाल और आप नेता मेहरबान सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया

  • आयुक्त ने नर्सिंग होम में भर्ती दो महिला मरीजों को जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा केंद्र में भर्ती कराया

द सीजी न्यूज

दुर्ग। दुर्ग निगम के आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने गुरुवार को आर्य नगर में संचालित अग्रवाल नर्सिंग होम की जांच की। आयुक्त ने  मौके पर एनजीटी गाइडलाइन का उल्लंघन होना पाया। नर्सिंग होम एक्ट और बायो वेस्ट के डिस्पोजल को लेकर भी लापरवाही का पता चला। मौके पर नर्सिंग होम के संचालक डॉ. एसके अग्रवाल और आम आदमी पार्टी के मेहरबान सिंह ने शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रयास और शांति भंग करने की कोशिश की। जिसके बाद मौके पर कोतवाली पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि दोनों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई करे। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता आवेदक कार्ति राम द्वारा आयुक्त के कक्ष में जाकर शिकायत की गई थी और वार्ड के नागरिकों और भर्ती मरीज के परिजनों ने भी अव्यवस्था की शिकायत की थी। इन शिकायतों को ध्यान में रखते हुए आयुक्त ने कार्यवाही की। अस्पताल में सफाई की लचर व्यवस्था को देखते हुए आयुक्त ने वहां भर्ती दो महिला महिला मरीजों को जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा केंद्र में भर्ती कराया। मौजूद चिकित्सकों को निर्देशित किया कि दोनों महिला मरीजों का बेहतर से बेहतर इलाज किया जाए।

उन्होंने सीएमएचओ डॉ. जेपी मेश्राम को भी आदेशित किया कि शहर के सारे नर्सिंग होम की जांच करें। नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई की जाए। फिलहाल अग्रवाल नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने कहा कि आगे भी ऐसी लापरवाही करने वाले नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई होती रहेगी। नगर निगम की कार्रवाई के दौरान निगम उपायुक्त मोहेंद्र साहू, भवन अधिकारी गिरीश दीवान, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उपअभियंता विनोद मांझी, सहायक राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!