Breaking News

किसान हितैषी योजनाओं से खुशहाल हैं छत्तीसगढ़ के अन्नदाता : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज महासमुंद विधानसभा के  शेर गांव भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार लोगों के विश्वास के साथ आई है। हमने शपथ लेते ही पहले फ़ैसले में किसानों का ऋण माफ़ किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने हमें 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही थी। हमने 10 घंटे के अंदर ही पूरा कर दिया। लोगों का विश्वास हमारे साथ है, जिसका परिणाम है कि विधानसभा में हमारी संख्या 71 है। अभी तक छत्तीसगढ़ में 3 चौथाई बहुमत वाली सरकार नहीं बनी है।  

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

17 दिसम्बर को हमारी सरकार के 4 साल पूरे हो रहे हैं। कोरोना काल में 2 साल बीत गया लेकिन हमारा हौसला कमजोर नहीं हुआ। किसानों के हित में राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। हमने किसानों को कृषि उपजों का सर्वाधिक मूल्य दिया। प्रदेश में तिलहन, दलहन और कोदो-कुटकी की भी ख़रीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। किसानों को सभी न्याय योजनाओं की किश्त समय पर मिल रही है, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त 31 मार्च से पहले उनके खाते में अंतरित कर दी जाएगी। राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से हमारे अन्नदाता खुशहाल है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री ने किसानों से पैरादान की अपील की। पैरा जलाने से जमीन की उर्वरता समाप्त हो रही है और ग्लोबल वार्मिंग की समस्या भी बढ़ रही है, जिससे पूरी दुनिया परेशान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पैरा मवेशियों के काम आएगा, जिससे गौ माता और धरती माता की सेवा होगी। मुख्यमंत्री ने चैन सिंह को हेलीकॉप्टर में सपत्नीक घुमाने के लिए आमंत्रित भी किया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

बिरकोनी से आई बिमला साहू ने बताया कि मिट्टी तेल 105 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलता है, जो बहुत महंगा है और गैस सिलेंडर महंगा होने के कारण उसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि मिट्टी तेल और गैस सिलेंडर की कीमत केंद्र सरकार तय करती है।

 

राकेश चन्द्राकर द्वारा बंदोबस्त त्रुटि सुधार की बात कहे जाने पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तीन महीने में कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सुपोषण योजना की जानकारी पूछे जाने पर ग्राम केसवा की उमा यादव ने बताया कि उनके बच्चे का वजन पहले ढाई किलो था लेकिन योजना के तहत गरम और पौष्टिक भोजन मिलने से अब वजन 11 किलो है और स्वस्थ है।

मुख्यमंत्री ने महासमुंद विधानसभा के ग्राम शेर में आयोजित भेंट-मुलाकात में की घोषणाएं 

मुख्यमंत्री ने ग्राम शेर में क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। ग्राम शेर में विद्युत उप केन्द्र की स्थापना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, हायर सेकेंडरी स्कूल के लिये भवन का निर्माण, महासमुंद में अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की स्थापना, महासमुंद में स्वामी आत्मानंद स्कूल जाने हेतु रोड़ निर्माण, महासमुंद में एथलेटिक और फुटबाल ग्राउण्ड का निर्माण और जामली से सिरगिडी तक डामरीकरण (3 कि.मी) सड़क निर्माण शामिल हैं।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!