Breaking News

राहुल गांधी असाधारण मनुष्य : हम ठंड में ठिठुर रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, वह टी-शर्ट में यात्रा कर रहे हैं : एक योगी की तरह अपनी ‘तपस्या’ कर रहे

द सीजी न्यूज

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश में यात्रा के समन्वयक सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तुलना रामायण के प्रसंग से की है। खुर्शीद ने सोमवार को कहा कि भगवान राम की ‘खड़ाऊ’ बहुत दूर तक जाती है। कभी-कभी जब राम जी नहीं पहुंच पाते तो भरत खड़ाऊ लेकर जगह-जगह जाते हैं। ऐसे ही हमने यूपी में खड़ाऊ चलाया है। अब जब खड़ाऊ यूपी पहुंच गया है तो राम जी (राहुल गांधी) भी आएंगे।

सलमान खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी असाधारण मनुष्य हैं। जबकि हम ठंड में ठिठुर रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, वह टी-शर्ट (अपनी भारत जोड़ो यात्रा के लिए) में बाहर जा रहे हैं। वह एक योगी की तरह हैं जो अपनी ‘तपस्या’ ध्यान से कर रहे हैं।

यूपी में 3 जनवरी को प्रवेश करेगी यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आगामी तीन जनवरी को गाजियाबाद के लोनी के रास्ते उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी। बागपत और शामली होते हुए हरियाणा के लिए कूच करेगी। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश में ही रहेगी। यात्रा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ-साथ पार्टी महासचिव और उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल रहेंगी।

भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी घबराई 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश में यात्रा के समन्वयक सलमान खुर्शीद ने पिछले हफ्ते लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि केन्द्र की भाजपा सरकार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से घबरा गई है। इसी वजह से वह कोरोना के नाम पर उसे रोकना चाहती है।

Check Also

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम : भाजपा की विशाल आमसभा व पदयात्रा 30 को

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!