Breaking News

रायपुर में पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए 12  तारीख़ से ऑनलाइन मिलेगी टिकट

द सीजी न्यूज

नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडीयम में होने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए टिकटों की बिक्री 12 जनवरी से ऑनलाइन शुरू हो जाएगी। भारत-न्यूजीलेंड के बीच होने वाले इस क्रिकेट मैच की तैयारियाँ तेजी से हो रही है। आज स्टेडियम में छतीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के साथ बैठक की। बैठक में सुरक्षा के साथ दर्शकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने पर अधिकारियों का विशेष ज़ोर रहा।

कलेक्टर ने क्रिकेट संघ के प्रतिनिधियों को मैच के लिए शहर में भी पर्याप्त संख्या में टिकिट काउंटर बनाने का सुझाव दिया। बैठक में छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया, ज़िला पंचायत के सीईओ आकाश छिकारा सहित कई अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए सभी ज़रूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। स्टेडियम में उपलब्ध संसाधनों और ज़िला प्रशासन से अपेक्षित सहयोग पर क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों ने बातचीत की। वालंटियर्स और सुरक्षा आदि पर चर्चा की गई। मैच के दौरान सभी एंट्री गेटों पर अग्निशमन और मेडिकल स्टाफ़ के साथ एम्बुलेंस की व्यवस्था रहेगी। स्टेडियम की फ़्लड लाइटस में भी हेलोजन बल्ब की जगह एलईडी लगा दी गई है।

पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त लाईट आदि के साथ सुरक्षा के इंतजाम, स्टेडियम परिसर में सफाई व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में सफाई मित्र और अन्य जरूरी मशीन और उपकरणों की व्यवस्था, पार्किंग स्थलों के समतलीकरण, विभिन्न रास्तों से आने वाले लोगों और स्टेडियम में दर्शकों की सुविधा के लिए जगह-जगह स्पष्ट साईनेज आदि लगाने पर भी बैठक में चर्चा हुई।

Check Also

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम : भाजपा की विशाल आमसभा व पदयात्रा 30 को

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!