द सीजी न्यूज
आज दुर्ग जिले के सेलूद और धौराभाठा के बीच हुए एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भिलाई सुपेला से स्कार्पियो में 16 लोग सवार होकर बटरेल में आयोजित मेला मड़ई में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान स्कार्पियो और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई जिसके कारण मौके पर ही स्कार्पियो ड्राइवर और उसमें सवार एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। इसमें से दो लोगों की हालत गंभीर है।
10 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज स्पर्श हास्पिटल भिलाई में किया जा रहा है। घटना की खबर मिलते ही वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा मौके पर पहुंचे और घायल लोगों का बेहतर ढंग से इलाज करने के निर्देश दिये। घायल बुजुर्ग महिला दुर्ग की कांग्रेस पार्षद प्रेमलता साहू की बड़ी मां हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


