Breaking News

 मुख्यमंत्री आज कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में करेंगे भेंट-मुलाकात

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 17 जनवरी को कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा और रंजना में आमजनता से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवेदनों का निराकरण करने के साथ ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकाॅप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे। 11.50 बजे कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा पहुंचेंगे और वहां वे दोपहर 12 बजे आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे ग्राम रंजना पहुंचेंगे और वहां वे स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दोपहर 2.50 बजे ग्राम रंजना में आमजनता से भेंट-मुलाकात करेंगे।

कार्यक्रम के बाद ग्राम रंजना से 4.25 बजे हेलीकाॅप्टर से प्रस्थान कर 4.35 बजे कटघोरा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री कटघोरा में शाम 5.40 बजे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे और वहां विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल से भेंट करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे शाम 7 बजे कटघोरा से प्रस्थान कर रात्रि 8.15 बजे बिलासपुर के पटेल मैदान दयालबंद पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री रात्रि 9.30 बजे बिलासपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे और वहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।

Check Also

राहुल गांधी की महारैली से केंद्र सरकार भयभीत, रोकने की कोशिशें होंगी नाकाम : वोरा

THE CG NEWS दुर्ग। ​पूर्व विधायक अरुण वोरा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!