Breaking News

वोरा ने कलेक्टर से चर्चा की : डिवाइडर हटाने सहित सभी विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने अधिकारियों को निर्देशित करने कहा

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज सुबह कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा से स्टेशन रोड पर डिवाइ़डर के मुद्दे सहित शहर में विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की है। वोरा ने कहा कि व्यापारियों के व्यवसायिक हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र डिवाइडर हटाने का कार्य प्रारंभ किया जाए। कलेक्टर ने वोरा से कहा है कि इंजीनियरों की टीम ने नापजोख आदि का काम शुरू कर दिया है। निर्धारित मापदंडों के अनुसार व्यवस्थित ढंग से डिवाइडर के कारण होने वाली समस्या को सुलझाया जाएगा। काम इस तरह किया जाएगा कि नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो और व्यापारियों के व्यवसाय पर भी कोई असर न पड़े।

वोरा ने कलेक्टर से कहा है कि शहर में चल रहे सभी विकास विकास कार्यों की स्वयं समीक्षा करें और सभी विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराएं। शहर में स्वीकृत सभी विकास कार्यों को तत्काल पूरा कराया जाए। वोरा ने ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट सौंदर्यीकरण, नगर चौपाटी, शिवनाथ नदी नाला डायवर्सन, शहर के भीतरी हिस्से में सड़क-सीमेंटीकरण, नाली निर्माण कार्य, गौरवपथ, मुक्तिधाम मार्ग और स्वामी आत्मानंद स्कूल के कार्यों को तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। वोरा ने कहा कि 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के डामरीकरण व उन्नयन कार्य सहित निर्माणाधीन भवन, आंगनबाड़ी भवन के कार्यों को भी तत्काल पूरा किया जाए।

 

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!