Breaking News

अडानी मामले में कांग्रेस का हल्लाबोल : वोरा बोले – ये सरकार आम आदमी की नहीं … अडानी-अंबानी की सरकार ….

द सीजी न्यूज

अडाणी ग्रुप के खिलाफ जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को संसद से लेकर सड़कों तक विरोध प्रदर्शन किया। देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीवन बीमा निगम (LIC) के कार्यालयों और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ब्रांच के सामने भी विरोध प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में भी कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा आज केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जनविरोधी नीतियों और उद्योगपति गौतम अडानी ग्रुप के खिलाफ जांच की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। पदमनाभपुर में एलआईसी कार्यालय के सामने प्रदर्शन में दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा ने केंद्र की मोदी की सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि यह सरकार न तो गरीबों की सरकार है, न आम आदमी की सरकार है। यह सरकार अडानी और अंबानी की सरकार है। आज हालत ये है कि देश में केंद्र सरकार ने भारत की महत्वपूर्ण संस्था एलआईसी और एसबीआई का पैसा अपने मित्रों की कंपनी में निवेश करने दे दिया। भाजपा सरकार के मित्रों द्वारा अरबों रुपए का दुरुपयोग किया गया। वोरा ने कहा कि केंद्र सरकार व भाजपा नेताओं को इसका जवाब देना होगा।

धरना प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल, पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार, दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, अब्दुल गनी, अजय मिश्रा, भोला मोहबिया, शिवाकांत तिवारी, राजकुमार पाली, राजकुमार नारायणी, संजय कोहले, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव संदीप वोरा, ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयंत देशमुख, एल्डरमेन रत्ना नारामदेव, अय्यूब खान, निकिता मिलिंद, प्रियंका मोड़घरे, डॉ सदाबहार, ठाकुर कल्याण सिंह, रफीक खान, डॉ. भूपेंद्र वर्मा, निशांत गोडबोले, कृष्णा देवांगन, अजय, गोलू गुप्ता, देव सिन्हा, मनदीप सिंह भाटिया, बृजेंद्र भारद्वाज, सतीश देवांगन, इशाक अली, बंटी नवरंग, केशव सिन्हा, अनिल सोनी, एनी पीटर, गौरव उमरे, राजेश ताम्रकार, विकास यादव, शिशिरकांत कसार, गणेश सोनी, लीना दुबे सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सैय्यद अनीस रज़ा ने किया।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!