Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहकारी बैंकों और सेवा सहकारी समितियों के जनहितैषी कार्यों की सराहना की

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को सहकारी समितियों और सहकारी बैंकों के जरिये किसानों, खेतिहर मजदूरों, आदिवासियों के हित में संचालित योजनाओं और छत्तीसगढ़ सहकारी बैंक प्रशिक्षण संस्थान के स्थापना व संचालन की प्रगति व उपलब्धियों से अवगत कराया । मुख्यमंत्री ने जनहितैषी कार्यों की सराहना करते हुए सदस्यों को बधाई दी।

इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के अध्यक्ष नवाज़ खान, अपेक्स बैंक डीजीएम भूपेश चंद्रवंशी और अपेक्स बैंक संचालकों में द्वारिका साहू, शंकर सोढ़ी, अजय बंसल, राकेश सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!