Breaking News

सेक्टर 9 हास्पिटल सेक्टर में आगजनी से प्रभावित परिवारों से मिले कलेक्टर : प्रशासन हर संभव मदद करेगा

  • सेक्टर 9 स्कूल में ठहराया गया : राशन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा प्रशासन
  • नुकसान का सर्वे कराया जा रहा, स्कूली बच्चों की पाठ्यसामग्री आज ही मिल जाएगी
  • नागरिकों के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जल गए, इसे बनाने के लिए मौके पर ही लगाया जाएगा कैंप

द सीजी न्यूज

दुर्ग / सेक्टर 9 हास्पिटल सेक्टर में आगजनी से प्रभावित परिवारों से मिलने कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने आश्वस्त किया कि प्रशासन द्वारा हर संभव मदद की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन द्वारा नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है और नियमानुसार मदद दी जाएगी। पुनर्वास और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित सुविधाओं के लिए भी कार्य किया जाएगा। राशन आदि की तात्कालिक व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।

कलेक्टर ने परिवारजनों से चर्चा के बाद बताया कि बच्चों की अभी परीक्षाएं हैं और उनकी पाठ्यसामग्री जल गई है। जिला शिक्षा अधिकारी को आज शाम तक इसकी व्यवस्था करने कहा गया है और शाम तक बच्चों तक पाठ्यसामग्री पहुंच जाएगी। आगजनी से नागरिकों के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जल गए हैं। इसे बनाने के लिए कैंप भी लगाया जाएगा। आगजनी से पीड़ित परिवारों को सेक्टर 9 स्कूल में ठहराया गया है। सिलेंडर फटने से यह दुर्घटना हुई। इससे 25 परिवारों के 71 लोग प्रभावित हुए हैं।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!