Breaking News

बहादुर कलारिन ने पेश की करुणा के साथ अदम्य साहस की अनुपम मिसाल – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

  • सोरर में डड़सेना कलार समाज द्वारा आयोजित सरहरगढ़ महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री
  • 90 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्यों की दी सौगात

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम सोरर में डड़सेना कलार समाज द्वारा आयोजित सरहरगढ़ महोत्सव को सम्बोधित करते हुए कहा कि कलार समाज सहित समूचे देश और छत्तीसगढ़ की गौरव माता बहादुर कलारिन ने करूणा के साथ-साथ अदम्य साहस की अनुपम मिसाल पेश की है।

उन्होंने कहा कि बहादुर कलारिन ने अपने साहसिक कार्यों के माध्यम से यह बताया कि महिलाएं केवल घर की चारदीवारी तक ही सीमित नहीं है, वरन् उनमें भी निर्णय लेने की क्षमता है। उन्होंने साबित किया है कि महिलाएं जहाॅ एक ओर करूणा और मानवीय संवेदना से ओतप्रोत हैं, वहीं दूसरी ओर वे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाकर उसका प्रतिकार करना भी जानती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डड़सेना कलार समाज के सामाजिक भवन हेतु 50 लाख रुपये, अर्जुनी में सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु 20 लाख रुपये, ग्राम सोरर में ग्राम पंचायत भवन से तुकाराम के घर तक सीसी सड़क निर्माण हेतु 10 लाख रुपये और ग्राम पंचायत अर्जुनी में विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये सहित कुल 90 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

कार्यक्रम में संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक भैय्याराम सिन्हा, डड़सेना कलार समाज के प्रदेशाध्यक्ष दीपक सिन्हा, संरक्षक भोजराज सिन्हा, जिलाध्यक्ष चमन लाल सिन्हा, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा, नगर पंचायत छुरिया के अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य चन्द्रप्रभा सुधाकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अन्य सामाजिक प्रमुखगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माता बहादुर कलारिन की पावन कर्मभूमि सोरर में आकर यहाॅ की पुण्य माटी के दर्शन करने की उनकी बहुत पुरानी इच्छा थी, जो आज पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार माता बहादुर कलारिन के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राज्य के चहुॅमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पिछले चार वर्षों के दौरान हमारे राज्य ने प्रत्येक क्षेत्रों में प्रगति की है। आप सभी के आशीर्वाद से हमारे राज्य में किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा, महिला सहित सभी वर्गों का निरंतर विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पहले गोबर केवल घर के लिपाई के लिए ही काम आता था, लेकिन आज गोबर पोताई के लिए भी काम आ रहा है। राज्य में गोबर पेंट के निर्माण का कार्य शुरू होने से स्कूल, आंगनबाड़ी, ग्राम पंचायत सहित सभी शासकीय कार्यालयों की पोताई गोबर पेंट से किया जाएगा। उन्होंने जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम बरही के प्राकृतिक पेंट इकाई से गोबर पेंट उत्पादन शुरू होने की जानकारी देते हुए इसे राज्य और जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि राज्य के 29 स्थानों पर गोबर पेंट निर्माण की इकाई शुरु हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ग्रामीण नौजवान युवकों को रोजगार दिलाने हेतु महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क की स्थापना कर रही है। उन्होंने ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण नवयुवकों के लिए रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु 20 फरवरी को आयोजित होने वाली राज्य कैबिनेट की बैठक में लघु उद्योग नीति के संबंध में महत्वपूर्ण फैसला लेने की भी जानकारी दी। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ की परम्परागत फसलों अनाज, कोदो-कुटकी, रागी के महत्व से भी देश और दुनिया को परिचित कराने का कार्य कर रही है। हमारी माॅग पर केन्द्र सरकार के द्वारा मिलेट्स को मध्यान्ह भोजन में शामिल करने की सहमति दी गई है।

कार्यक्रम को विधायक संगीता सिन्हा ने संबोधित किया। स्वागत भाषण देते हुए डड़सेना कलार समाज के जिला अध्यक्ष चमन सिन्हा ने कलार समाज की मांगों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ध्यान आकृष्ट कराया। इस अवसर पर दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डाॅ.आनंद छाबड़ा, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव सहित सरपंच  शशिकला कुंभज के अलावा जनप्रतिनिधियों और  सामाजिक प्रमुख और बड़ी संख्या में डड़सेना कलार समाज के लोग उपस्थित थे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!