Breaking News

कांग्रेस के अधिवेशन से पहले ED का बड़ा एक्शन : विधायक देवेंद्र यादव, कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल सहित कई कांग्रेस नेताओं के घर रेड

द सीजी न्यूज

रायपुर / छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से ईडी ने छापा मारा है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने एक दर्जन से ज्यादा कांग्रेसी नेताओं के घर रेड की है। सोमवार सुबह 5 बजे ईडी की टीम राजधानी रायपुर में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के घर पहुंची और दस्तावेजों को खंगालने का काम शुरू कर दिया। गौरतलब है कि 24 फरवरी से रायपुर में कांग्रेस का पूर्ण अधिवेशन शुरू होने जा रहा है। अधिवेशन में देश भर से कांग्रेस नेता शामिल होंगे। अधिवेशन से ठीक पहले कांग्रेस नेताओं के घर ईडी की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। राज्य में पहले भी ईडी की टीम कई बार कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन पहली बार सीधे तौर पर कांग्रेसी नेताओं के घर पर टीम ने छापा मारा है। जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, विधायक देवेंद्र यादव, प्रवक्ता आरपी सिंह, हाऊसिंग बोर्ड के सदस्य विनोद तिवारी, कांग्रेस के मीडिया प्रवक्ता आरपी सिंह आदि शामिल हैं।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!