Breaking News

ब्रेकिंग : राजस्थान के कोटा में भूपेश सरकार बनाएगी हॉस्टल : कोचिंग में प्रवेश लेने वाले प्रदेश के छात्र-छात्राओं को मिलेगी सुविधा

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा : निःशुल्क भूखण्ड आबंटित करने किया आग्रह

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर उन्हें अवगत कराया है कि छत्तीसगढ़ सरकार राजस्थान के कोटा में कोचिंग करने वाले राज्य के छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए छात्रावास बनाना चाहती है। बघेल ने छात्रावास हेतु निःशुल्क भू-खण्ड आबंटित करने का आग्रह किया है, जहां से कोचिंग संस्थाओं की दूरी अधिक न हो।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्र में लिखा है कि राजस्थान के कोटा में विभिन्न राष्ट्रीय संस्थानों में प्रवेश के लिए कोचिंग की अच्छी व्यवस्था होने के कारण छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में कोचिंग प्राप्त करने के लिए कोटा, राजस्थान जाते हैं। छत्तीसगढ़ शासन इन छात्र-छात्राओं के लिए कोटा में एक छात्रावास का निर्माण करना चाहता है।

 

Check Also

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम : भाजपा की विशाल आमसभा व पदयात्रा 30 को

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!