Breaking News

नगरीय निकायों के कर्मचारी 3 मार्च को नया रायपुर में करेंगे विधानसभा घेराव आंदोलन

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के आव्हान पर 3 मार्च को विधानसभा के घेराव आंदोलन में दुर्ग नगर निगम सहित प्रदेश के विभिन्न निकायों से तीन हजार से ज्यादा कर्मचारी शामिल होंगे। स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के दुर्ग अध्यक्ष शिव शर्मा, महामंत्री अनिल सिंह ने बताया कि प्रदेश के निकायों मे व्याप्त कर्मचारी समस्या, निकाय में हो रहे आर्थिक संकट को देखते हुए अधिकारी-कर्मचारियों को सीधे शासन से नियमित वेतन भुगतान करने, अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने, प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमित कर ठेका प्रथा समाप्त करने जैसी अन्य मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है।

इसके अलावा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के सेवा काल को जोड कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने, सेवा भर्ती नियम का संशोधित सेट अप लागू कर शीध्र पदोन्नति देने, जेसीबी आपरेटर का पद स्वीकृत करने, स्वच्छ भारत मिशन मे कार्यरत् स्वच्छता दीदी को कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान करने, नगर निगमों में प्रतिनियुक्ति बंद करने की माँग को लेकर प्रदेश नगरीय निकाय के अधिकारी-कर्मचारी एक दिन का अवकाश लेकर भारतीय मजदूर संघ के आव्हान पर विधानसभा का घेराव करेंगे।

नगर निगम दुर्ग स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिव शर्मा, महामंत्री अनिल सिंह, दुर्गेश गुप्ता, संजय मिश्रा, शशिकांत यादव, ईश्वर वर्मा, राजूलाल चंद्राकर, भूवन साहू, योगेंद्र वर्मा, गंगाधर ठाकरे, राजू बख्शी, लवकुश शर्मा आदि पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारियों, अधिकारियों से आंदोलन मे भाग लेकर अपनी मांगों के लिए आवाज बुलंद करने की अपील की है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!