Breaking News

टोनही बताकर महिला को जलते कोयले और कील पर चलने मजबूर किया : भाजपा नेत्रियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा : दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

द सीजी न्यूज

दुर्ग जिले के पुलगांव थाना अंतर्गत ग्राम करहीडीह निवासी महिला को टोनही बताकर जलते हुए कोयले व कील पर चलाया गया। इस प्रताड़ना की शिकार हुई ममता निषाद को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। गत दिवस भाजपा की वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी ने अन्य पदाधिकारियों के साथ ममता से मुलाकात की और उसके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

भाजपा नेत्रियों ने इस मामले को लेकर दुर्ग कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने प्रकरण में दोषी लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उपासना चंद्राकर, जिला महामंत्री श्वेता बक्शी, चम्पा साहू व ममता जैन उपस्थित थे।

भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष उषा टावरी ने बताया कि महिला को टोनही बताकर उसे जलते कोयले व कील पर चलाना दरिंदगी है। इस तरह की घटना पूरे समाज के लिए शर्मनाक है। लगातार महिलाओं के साथ कोई न कोई घटना आए दिन हो रही है। इस मामले में भी पुलिस द्वारा गंभीरता से कार्यवाही नहीं की गई। इस मामले में जिस बाबा ने महिला को जलते कोयले व कील पर चलने के लिए मजबूर किया है और उसके रिश्तदार जिन्होंने दबावपूर्ण यह सब कराया है, उनके खिलाफ उचित कार्यवाही होनी चाहिए। अभी तक महिला आयोग और महिला थाना ने भी सक्रियता नहीं दिखाई है। जो कि बेहद दुर्भाग्यजनक है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!