द सीजी न्यूज
भारत में कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल देखा गया है। गुरुवार 30 मार्च को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3,016 नए मामले सामने आए हैं। यानी एक दिन में करीब 50 फीसदी मरीज बढ़े हैं। पिछले 24 घंटे में हिमाचल में 255 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। यहां एक मरीज की मौत हो गई है। राज्य सरकार ने केंद्र से एक लाख अतिरिक्त बूस्टर डोज की मांग की है। दिल्ली में भी एक दिन में कोरोना मरीजों की संख्या 3 सौ पार होने की खबर मिलते ही दिल्ली सरकार अलर्ट हो गई है।
इसके पीछे कोरोना वायरस के नए वैरिएंट XBB.1.16 को कारण माना जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया है कि XBB.1.16 वैरिएंट खतरनाक है। दुनिया में XBB.1.16 वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले भारत में हैं। अध्ययन में यह पता चला है कि XBB.1.16 वैरिएंट में संक्रामकता ज्यादा है।
डब्ल्यूएचओ इस वेरिएंट की मॉनिटरिंग कर रहा है। इस वैरिएंट की सतर्कता के साथ निगरानी जरूरी है। कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या पहले से काफी घटी है, लेकिन दुनियाभर में करीब 5-10 हजार लोगों की मौत हर हफ्ते हो रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के सक्रिय मामले 13,509 हैं। अब तक 4,41,68,321 लोगों को कोरोना के इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली है। अब तक 5,30,862 लोगों कोरोना संक्रमण के कारण जानें गंवाई हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
