मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग शहर में दीपक नगर स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के नए भवन का लोकार्पण किया। आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के मद्देनजर नये स्कूल भवन में स्मार्ट क्लास रूम, एक्टिविटी रूम, लाइब्रेरी और सुसज्जित लैब बनाए गए हैं। लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्कूल के छात्रों से बातचीत की और एक्टिविटी रूम, लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लास रूम का अवलोकन किया।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, दीपक नगर के नए भवन का निर्माण करने एक करोड़ 55 लाख रुपए खर्च किये गए हैं। नया स्मार्ट क्लास रूम, एक्टिविटी रूम, लाइब्रेरी और भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान से सुसज्जित लैब का निर्माण किया गया है। स्कूल के पुराने भवन को भी रिनोवेट किया गया है।
इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन, विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, राज्य मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद, कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व स्कूल स्टाफ के सदस्य मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


