द सीजी न्यूज
दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को भेंट मुलाकात के दौरान दुर्ग शहर में विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहजता से विधायक अरुण वोरा की मांगों को स्वीकार किया। विकास कार्यों की स्वीकृति देने पर विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विधायक व महापौर ने कहा कि भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए बोरसी और पटरीपार में आत्मानंद स्कूल खोलने, दुर्ग नगर निगम के कार्यालय भवन का निर्माण करने और शहर के विभिन्न वार्डाें में बैडमिन्टन कोर्ट व खेल मैदानों का उन्नयन कराने की घोषणा की है। जेल तिराहा से मिनीमाता चौक तक फोरलेन सड़क और बघेरा में ब्रह्मकुमारी आश्रम के सामने सड़क निर्माण कराने, मुक्तिधाम का उन्नयन कराने, इंदिरा मार्केट का संधारण कार्य, मटन-मछली मार्केट का पुनर्निर्माण, लाल बहादुर शास्त्री शाला भवन का निर्माण, शहर के बाह्य क्षेत्र में पाईप लाइन का विस्तार, शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों का संधारण सहित बाह्य विकास क्षेत्र में सड़क, नाली और विद्युत सुविधा का विस्तार कराने की घोषणा की है।
इन विकास कार्यों की स्वीकृति देने के लिए विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

