Breaking News

भूपेश के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : भाजपा के पास कोई चेहरा नहीं : सिंहदेव

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव का कहना है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही आने वाले विधानसभा चुनाव को लीड करेंगे और मतदाता ये देखेंगे कि कांग्रेस, बीजेपी, आप, जोगी कांग्रेस और एनसीपी जैसे अन्य दलों में बेस्ट कौन है। टीएस ने कहा कि बीजेपी में इस वक्त कोई चेहरा नहीं दिख रहा है। टीएस के बयान से साफ जाहिर हो गया है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी।

सिंहदेव ने कहा कि पहले ऐसा कहा जाता था कि रमन सिंह बीजेपी के लिए स्थापित चेहरा हैं और कांग्रेस के पास कोई चेहरा नहीं है। लेकिन मतदाताओं ने कांग्रेस पर भरोसा किया और बड़े बहुमत के साथ जीत दिलाई। मगर अब उल्टा हो गया। यहां कांग्रेस के पास एक चेहरा है और विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं है।

अमरजीत भगत पहले ही कह चुके हैं … भूपेश ही कप्तान होंगे

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत 2 महीने पहले ही मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के दौरे पर कह चुके हैं कि 2023 विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही कप्तान होंगे। उनके लीडरशीप में ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और चुनाव जीतेंगे। अमृतधारा महोत्सव में शामिल होने पहुंचे भगत ने टीएस सिंहदेव के चुनाव न लड़ने वाले बयान पर कहा कि वो मजाक कर रहे थे। आप लोगों ने सीरियसली ले लिया है। जब भगत से सवाल किया गया कि क्या इस बार भी घोषणा पत्र बनाने में सिंहदेव की भूमिका रहेगी ? भगत ने कहा कि जब लीडर का नाम आ जाता है, तब उसमें पूरी टीम का नाम आ जाता है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!