Breaking News

कका बनगे डॉक्टर : हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मिली पीएचडी की मानद उपाधि

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब डॉ. भूपेश बघेल कहलाएंगे। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में आयोजित दीक्षांत समारोह में उन्हें पीएचडी की मानद उपाधि दी गई है। यूनिवर्सिटी द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पीएचडी की मानद उपाधि (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) प्रदान की गई। साथ ही पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले को भी पीएचडी की मानद उपाधि प्रदान की गई है। विश्वविद्यालय द्वारा पहली बार पीएचडी की मानद उपाधि प्रदान की गई है।

यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ.अरुणा पलटा और कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप ने पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित किया। पीएचडी की मानद उपाधि पाने वाली दोनों ही हस्तियां दुर्ग जिले के हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, उनका निवास भिलाई 3 में है। उषा बारले भी भिलाई निवासी है। उषा बारले को पिछले दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पद्म सम्मान से नवाज़ा गया था।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!