द सीजी न्यूज
दुर्ग / वार्ड 43 में 13 लाख रुपए की लागत से डामरीकरण कार्य के लिए आज विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने भूमिपूजन किया। इस मौके पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि वार्ड पार्षद वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू और वार्ड के रहवासियों द्वारा सड़क डामरीकरण की मांग की गई थी। वार्ड 43 मुक्त नगर गोयल के घर से गुप्ता निवास तक और तुलाराम साहू के घर से सागर हार्डवेयर तक और पटवारी ऑफिस से बाला जी अपार्टमेंट तक डामरीकरण किया जाएगा। इसके अलावा जैन किराना स्टोर्स से फुटू के घर तक व दुर्गा मंदिर से विजय पेंटर के घर तक डामरीकरण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनसुविधा के सभी कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। इस दौरान पार्षद दीपक साहू, संजय कोहले, भास्कर कुंडले, उप अभियंता श्वेता महलवार, सुमित वोरा समेत बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद थे। भूमिपूजन के बाद विधायक अरुण वोरा ने कहा कि अच्छी सड़कों के बनने के बाद शहर क्षेत्र के नागरिको को आने-जाने में भारी सुविधा मिलेगी और समय भी बचेगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
