Breaking News

संविदा नियुक्ति के लिए अनजान व्यक्ति ने किया फोन कॉल : आवेदकों से की रकम की डिमांड : विभाग ने फर्जी कॉल करने वालों से सावधान रहने कहा

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-जलग्रहण विकास घटक-2.0 अंतर्गत जलग्रहण प्रकोष्ठ सह डाटा केन्द्र जिले में डब्ल्यूसीडीसी स्तर पर लेखापाल – 1 और पीआईए स्तर पर डब्लूडीटी सदस्य (यांत्रिकी) – 1, डब्लूडीटी सदस्य (आजीविका) – 2, डब्लूडीटी सदस्य (समूह विकास) – 2 और लेखापाल सह डाटा एंट्री ऑपरेटर – 1 पद हेतु संविदा नियुक्ति के संबंध में प्राप्त आवेंदनों के आधार पर कृषि उप संचालक कार्यालय  द्वारा 20 अप्रैल को दावा आपत्ति सूची का प्रकाशन किया गया है।

दावा आपत्ति के निराकरण के बाद कम्प्यूटर कौशल परीक्षा और अन्य निर्धारित मापदण्डों के आधार पर वरीयता सूची तैयार की जाएगी। उप संचालक, कृषि सह परियोजना प्रबंधक (डब्ल्यू.सी.डी.सी) ने कहा है कि कुछ आवेदकों द्वारा यह जानकारी दी गई है कि उन्हें अनजान व्यक्ति द्वारा फोन किया गया है और नियुक्ति कराने के संबंध में राशि की मांग की गई है। विभाग द्वारा आवेदकों को सूचित किया गया है कि वे इस प्रकार के फर्जी कॉल पर विश्वास न करें और मांगी जा रही राशि किसी को भी न दें।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!