Breaking News

कुम्हारी फ्लाईओवर का 60 मीटर लंबा स्टील आर्च ब्रिज तोड़ा जाएगा : कलेक्टर ने फौरन कार्रवाई शुरू करने दिये निर्देश

  • कुम्हारी ओव्हर ब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर
  • कांट्रेक्टर स्वयं के खर्च पर स्टील आर्च ब्रिज करेगा डिसमेंटल
  • दिसंबर 2023 तक फ्लाईओवर का काम पूरा करने नई डेड लाइन

द सीजी न्यूज

दुर्ग / कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज कुम्हारी के फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। फ्लाई ओवर के राईट साइड के ब्रिज को लेकर नेशनल हाईवे के संबंधित इंजीनियर से जानकारी मांगी। एनएच के अधिकारियों ने बताया कि हायर आथॉरिटी द्वारा निर्माण कार्य में तय बिंदुओं के अनुसार कार्य न होने के कारण अधोसंरचना में कमी पाई गई है। ब्रिज के 60 मीटर लंबे स्टील आर्च को डिसमेंटल करने का आदेश दिया गया है।

कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को इस संबंध में तुरंत कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए और कांट्रेक्टर को 15 दिनों के भीतर स्टील आर्च ब्रिज के डिसमेंटल का कार्य करने कहा। इंजीनियर ने बताया कि कांट्रेक्टर स्वयं के व्यय पर स्टील आर्च ब्रिज के राईट साइड में 60 मीटर की लंबाई में निर्मित स्टील आर्च ब्रिज को डिसमेंटल करेगा। इसके बाद दिसंबर 2023 के अंत तक पुनः स्टील आर्च ब्रिज तैयार किया जाएगा।

कलेक्टर ने नेशनल हाईवे के संबंधित अधिकारियों को पावर हाऊस में होने वाले लोड टेस्टिंग के बाद कुम्हारी के ओपन साइड के ब्रिज की लोड टेस्टिंग करने के आदेश भी दिए हैं, ताकि ओपन साइड के ब्रिज को भारी वाहनों के लिए खोलकर कुम्हारी के यातायात भार को कम किया जा सके। इस दौरान भिलाई नगर निगम आयुक्त रोहित व्यास, प्रशिक्षु आईएस लक्ष्मण तिवारी, अपर कलेक्टर जागेश्वर कौशल और एसडीएम बृजेश सिंह क्षत्रिय उपस्थित थे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!