- आईएचएसडीपी आवासों की समस्याओं का निराकरण करने शिविर आयोजित करें : वोरा
- कर्मचारी नगर में 28 लाख की लागत से दो स्थानों पर बन रही है नालियां : बेहतर गुणवत्ता से कार्य करने दिये निर्देश
द सीजी न्यूज
वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में पटरीपार एरिया में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। वार्ड 21 सिंधिया नगर में स्थानीय नागरिकों की मांग पर विधायक अरुण वोरा की पहल पर 52 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। यह रोड आसपास के 10 वार्डों को जोड़ती है। इस मुख्य मार्ग के निर्माण से यहां आवागमन करने वाले हजारों लोगों को बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी।
अधिकारियों ने बताया कि पटरीपार में वार्ड 21 में मोहन स्वीट्स से बुधवारी बाजार तक करीब 5 सौ मीटर लंबी और 8 मीटर चौड़ी रोड का निर्माण किया जाएगा। वोरा ने रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए निगम अधिकारियों को बेहतर गुणवत्ता के साथ सड़क निर्माण करने कहा। इस दौरान नागरिकों ने विधायक वोरा के प्रति आभार व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल भी मौजूद रहे।
वोरा ने गुरुवार को पटरीपार एरिया में कर्मचारी नगर वार्ड 16 का निरीक्षण भी किया। यहां दो स्थानों पर चौदह चौदह लाख की लागत से नाली का निर्माण किया जा रहा है। वोरा ने बेहतर गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने कहा है। वोरा ने कहा कि दुर्ग शहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरपूर राशि दी है। शहर के सभी वार्डों में समग्र विकास के कार्य कराए जा रहे हैं।
वोरा ने उरला में आईएचएसडीपी आवासों का निरीक्षण भी किया। यहां पेयजल संकट और गंदगी की समस्या बताई गई। नागरिकों ने वोरा से इन दोनों समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग की। नागरिकों से चर्चा के बाद वोरा ने निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकर को सफाई की व्यवस्था करने और शिविर लगाकर नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच कराने और समस्याओं का निराकरण करने कहा।
पटरीपार एरिया में विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान एमआईसी मेंबर शंकर ठाकुर, पार्षद अरुण सिंह, खिलावन मटियारा, एल्डरमेन राजेश शर्मा, देव सिन्हा, राकेश साहू, सविता वर्मा, नीलू सिंह, दीपिका साहू, ईई राजेश पांडेय, आरके पालिया, पंकज साहू सहित वार्ड के नागरिक मौजूद रहे।
वोरा के प्रयासों से 7 वार्डों में विकास कार्य कराने 1 करोड़ 16 लाख की स्वीकृति
वोरा के प्रयासों से अधोसंरचना मद से दुर्ग में विकास कार्य कराने एक करोड़ 16 लाख रुपए की स्वीकृति हाल ही में मिली है। पटेल चौक में धूप से बचाव के लिए डोम शएड निर्माण कार्य के लिए 15 लाख, वार्ड 21 सिंधिया नगर दुर्गा मंदिर में डोम शेड निर्माण के लिए 19 लाख 50 हजार रुपए, मोहन नगर काली बाड़ी मंदिर के सामने बस स्टाप निर्माण के लिए 7 लाख 50 हजार रुपए, शासकीय गर्ल्स कालेज में डोम शेड निर्माण के लिए 19 लाख 98 हजार रुपए, राजेंद्र पार्क चौक में डोम शेड निर्माण के लिए 15 लाख , वार्ड 21 सिंधिया नगर में काली बाड़ी में डोम शेड निर्माण के लिए 19 लाख 98 हजार रुपए, वार्ड 33पुलगांव दुर्ग में डोम शएड निर्माण के लिए 19 लाख 90 हजार रुपए स्वीकृत किये गए हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal




