Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद जवानों की अर्थी को कंधा दिया : परिजनों से भेंटकर शोक संवेदना प्रकट की, ढांढस बंधाया

द सीजी न्यूज

सीएम भूपेश बघेल ने आज दंतेवाड़ा पहुंचकर शहीद जवानों की अर्थी को कंधा दिया। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित उपस्थित सांसद, विधायक, पूर्व विधायक सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी शहीद जवानों की अर्थी को कंधा दिया। शहीद जवानों के पार्थिव शरीरों को उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया जा रहा है।

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दंतेवाड़ा पहुंचकर अरनपुर क्षेत्र में आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों  को नमन करते हुए उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। 26 अप्रैल की नक्सल हिंसा की इस घटना में डीआरजी के 10 जवान और एक वाहन चालक शहीद हुए है।

इस मौके पर बस्तर सांसद दीपक बैज, सांसद फूलोदेवी नेताम, बीजापुर विधायक विक्रम मडांवी, दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा, डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल विवेकानंद सिन्हा, बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी बस्तर सुंदरराज पी., कलेक्टर विनीत नन्दनवार, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

इन जवानों की शहादत

अरनपुर में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों में जोगा सोढ़ी, पोलमपल्ली सुकमा, मुन्ना कड़ती तुमनार दंतेवाड़ा, संतोष तामो भांसी दंतेवाड़ा, दुलगो मंडावी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, लखमू राम मड़कामी भैरमगढ़ बीजापुर, जोगा कवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, हरिराम कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जयराम पोडियाम कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जगदीश कुमार कोवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, राजू राम करटम  कटेकल्याण दंतेवाड़ा और वाहन चालक धनीराम यादव गीदम दंतेवाड़ा हैं।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!