Breaking News

मुख्यमंत्री में अगर नैतिकता है तो बिरनपुर हत्याकांड से प्रभावित साहू परिवार को 1 करोड़ रुपए मुआवजा और राजपत्रित अधिकारी स्तर की नौकरी दें – जितेन्द्र वर्मा

  • प्रदेश सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

द सीजी न्यूज

दुर्ग। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर बिरनपुर मामले को लेकर बड़ा सवाल किया है। जितेंद्र ने कहा कि जब सीएम भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जाकर पांच-पांच लोगों को 50-50 लाख प्रति व्यक्ति मुआवजा दे सकते हैं तो बिरनपुर के गरीब किसान परिवार के युवा सदस्य की दंगे में आकस्मिक हत्या पर 1 करोड़ मुआवजा क्यों नहीं दे सकते।

जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केवल सोनिया-राहुल-प्रियंका की चाटुकारिता करने के लिए उत्तर प्रदेश में जाकर पांच-पांच लोगों को 50-50 लाख रुपये के हिसाब से ढाई करोड़ रुपए मुआवजा दे दिया, लेकिन अपने छत्तीसगढ़ राज्य में गरीब परिवार के युवक की हत्या होने पर मुआवजा कम दे रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। छत्तीसगढ़ की जनता की मेहनत की कमाई को दूसरे राज्यों में जाकर मुआवजा के रूप में बांटने की गलत परंपरा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चालू की है।

जितेंद्र वर्मा ने कहा कि जिस राज्य की जनता के बदौलत वे मुख्यमंत्री बने हैं, वहाँ राज्य शासन की कानून व्यवस्था संबंधी लापरवाही से कोई घटना घटित होती है तो प्रभावित परिवार को न्यायसंगत मुआवजा दिया जाना चाहिए लेकिन मुख्यमंत्री साधारण मुआवजा और साधारण सी शासकीय नौकरी देने की घोषणा की हैं, जिसके पूरा होने में भी संदेह है। यह न्यायपूर्ण भी नहीं है। यह कांग्रेस सरकार की संवेदनहीनता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुआवजा के नाम पर खानापूर्ति और दिखावा ना करें।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने चुनौतीपूर्ण शब्दों में कहा कि सीएम भूपेश बघेल में नैतिकता है तो बिरनपुर हत्याकांड से प्रभावित साहू परिवार को 1 करोड़ रुपए मुआवजा के साथ-साथ राजपत्रित अधिकारी स्तर की शासकीय नौकरी उसी प्रकार से दें, जिस प्रकार नेता प्रतिपक्ष स्व. महेंद्र कर्मा के सुपुत्र को राजपत्रित अधिकारी के रूप में नौकरी दी गई थी, अन्यथा दुर्ग जिला भारतीय जनता पार्टी अन्याय सहन नहीं करेगी और दूसरे राज्यों में जाकर छत्तीसगढ़ की जनता की कमाई बांटने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कृत्यों को आम जनता के सामने लाने के लिए संघर्ष करेगी।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!