Breaking News

साहू समाज के प्रदेश पदाधिकारियों समेत जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू और मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू पहुंचे बिरनपुर : शोकाकुल परिवार से मिलकर जाना हाल-चाल : सहायता राशि देने के साथ ही हरसंभव मदद का आश्वासन दिया

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में दो पक्षों की लड़ाई के बाद हिंसा फैल गई थी, जिसमें  बिरनपुर के युवक भुनेश्वर साहू की मौत हो गई। अब गांव में शांति का माहौल है। गांव में अभी भी धारा 144 लागू है। बिरनपुर गांव में अभी भी पुलिसकर्मी तैनात हैं। इस घटना के 22 दिन बाद दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, दुर्ग जिला कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष अश्वनी साहू और साहू समाज के प्रदेश पदाधिकारी आज बिरनपुर गांव पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और स्व. भुनेश्वर के परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू व दुर्ग कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष अश्वनी साहू ने परिवारजनों का हाल जानने के साथ ही स्व. भुनेश्वर साहू के पिता व अन्य परिजनों को हरसंभव मदद करने आश्वस्त किया। राजेंद्र साहू ने भुनेश्वर के परिवारजनों को 50 हजार रुपए और अश्वनी साहू ने 21000 रुपये की सहयोग राशि भेंट की। उन्होंने आगे भी हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने स्व. भुनेश्वर साहू के परिवारजनों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया है। स्व. भुनेश्वर साहू के भाई की आयु 4 माह बाद 18 वर्ष हो जाएगी। इसके बाद नियमानुसार एक व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी।

इस मौके पर साहु मित्र सभा भिलाई अध्यक्ष खेद राम साहू, दानेश्वरी साहू संयोजिका महिला साहू समाज भिलाई ,मंजूषा साहू उपाध्यक्ष, शिव कुमार साव, सलाहकार, निखिलेश्व साहू अध्यक्ष सेक्टर 5 ने भी शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और कुल 51000 रुपये का सहयोग प्रदान किया। मृतक भुनेश्वर साहू के परिवारजनों ने हत्या के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने गांव के शक्ति घाट स्थित शक्ति मंदिर में शक्ति माता के दर्शन कर गांव की खुशहाली और शांति की कामना की। इस दौरान साजा तहसीलदार सुभाष शुक्ला, सरपंच जेठू राम साहू व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!