Breaking News

टैक्स बार एसोसिएशन दुर्ग के अध्यक्ष बने अखिलेश मिश्रा : प्रभांक को महासचिव और मीनेश व शांति श्रीश्रीमाल को सचिव पद की जिम्मेदारी

द सीजी न्यूज

दुर्ग।  आज शनिवार को टैक्स बार एसोसिएशन, दुर्ग की आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। सर्वप्रथम पूर्व पदाधिकारी द्वारा ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया और टैक्स बार एसोसिएशन के पंजीकृत विधान का विमोचन किया गया। इसके बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता मिलाप चंद ओसवाल और अधिवक्ता के.सी. देशमुख व सी.ए. आनंद दीक्षित थे।

सदस्यों की आम सहमति से वर्ष 2023 2025 हेतु नई प्रबंधकारिणी को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता अखिलेश मिश्रा, महासचिव अधिवक्ता प्रभांक ठाकुर, उपाध्यक्ष सी.ए. अरविंद सुराना व अधिवक्ता राजेश दीवान, सचिव सी.ए. मिनेश जैन और शांति श्री श्रीमाल, कोषाध्यक्ष अधिवक्ता धर्मेश शाह, आडिटर सी.ए. दीपक जैन को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!