द सीजी न्यूज

रायपुर। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने 11 विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति की है। रायपुर दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष पद पर अंकित शर्मा, दुर्ग शहर विधानसभा अध्यक्ष पद पर विनीष साहू, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र बाघमारे, वैशाली नगर विधानसभा अध्यक्ष अमोल वर्मा, संजारी बालोद विधानसभा अध्यक्ष राहुल निषाद, मस्तुरी विधानसभा अध्यक्ष विकास मधुकर, बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष सुजीत सिंह, तखतपुर विधानसभा अध्यक्ष सत्यम ताम्रकार, बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष शुभम यादव, खल्लारी विधानसभा अध्यक्ष गुरदीप सिंह छाबरा, प्रतापपुर विधानसभा अध्यक्ष पद पर अतुल यादव को नियुक्त किया गया है।
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि कांग्रेस की विचारधारा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी के मार्गदर्शन व CM भूपेश बघेल, मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार द्वारा किये जा रहे जनहितकारी कार्यों को प्रदेश के हर छात्र तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत करेंगे और अपने कर्तव्यों व संगठन द्वारा दिये गए दायित्वों का गरिमामयी रूप से निष्ठापूर्वक पालन करेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal