Breaking News

वोरा की पहल से पटरीपार के नागरिकों को मिलेगी 71 लाख के विकास कार्यों की सौगात : कल करेंगे सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन

  • शहर के भीतरी हिस्सों में भी होगा सड़कों का डामरीकरण  

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ पटरीपार सहित शहर के कई इलाकों में कल मंगलवार को 71 लाख रुपए की लागत से विकास कार्य शुरू किये जाएंगे। विधायक अरुण वोरा की पहल से पटरीपार इलाके सहित अन्य सड़कों का डामरीकरण किया जा रहा है। जवाहर नगर गेट के पास विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन कर विकास की सौगात देंगे।

विधायक अरुण वोरा नियमित रूप से शहरी क्षेत्र में लगातार 7 से 8 घंटे दौरा कर नागरिकों की समस्या से रूबरू हो रहे हैं। नागरिकों की मांग  के अनुसार उन्होंने निगम अफसरों को सड़क डामरीकरण कार्य कराने के निर्देश दिये। मंगलवार को भूमिपूजन के दौरान वोरा नागरिकों से मुलाकात भी करेंगे।

विधायक अरुण वोरा ने कहा कॉंग्रेस की सरकार ने बीते साढ़े चार साल में लगातार विकास कार्य कराए हैं। विकास कार्यों की गति निरन्तर चलती रहेगी। पटरीपार क्षेत्र मे जहाँ ज्यादा गड्ढे हैं, वहां आम जनता की परेशानियों को देखते हुए सड़क को दुरुस्त करने डामरीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इससे नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।

इन स्थानों पर सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन 

चंद्रशेखर साहू के निवास से टीकम के घर तक, दिनेश देवांगन के घर के पास तालाब पार, शीतला मंदिर से ककालीन मंदिर तक, पोलसाय पारा चौक से काशीराम चौक, आर्या ब्यूटी पार्लर से गिरधारी नगर पुलिया और नारायण सायकल स्टोर से संतोषी मंदिर, काली मंदिर के पास साहू घर तक, महोबिया हाउस, सरस्वती स्कूल। शिव केटरर्स के सामने और भाटिया नर्सिंग होम से शंकर नाला तक, अग्रवाल इलेक्ट्रिकल से घनश्याम साहू, शंकर नगर जगदीश यादव से 11 सिंह हाउस और टॉप टेलर्स से रामकुमार साहू और भाटिया नर्सिंग होग के सामने देवेन्द्र यादव से गुप्ता नर्सिंग होम तक और ताम्रकार के घर से अरोरा निवास तक मेन रोड से स्कूल तक और नाला से स्कूल तक सूर्य नगर सोनकर बाड़ी गली नं. 01. सुजीत गुप्ता हाउस, कर्मचारी नगर सुनील कुमार जायसवाल के घर के पास, रोजा किराना स्टोर से सीधे शिवमंदिर, पूर्णिमा टंडन सूर्य नगर और मस्जिद के पास। जवाहर नगर मेन रोड से गजेन्द्र के घर तक वार्ड क्र. 21 शिवाजी पार्क से आदित्य नगर चौक वार्ड के 18 आदित्य नगर चौक से जवाहर नगर वार्ड क्र. 17 कादम्बरी नगर के सड़क नं. 2, 3, 4, वार्ड क्र. 18 चंद्रकांत से दीवान के घर तक वार्ड क्र.18 सांई किराना स्टोर से जवाहर नगर वार्ड क्र 21 स्ट्रीट नं. 17 व 18 वार्ड क्र. 59 जे पी स्कूल के पास व शर्मा किराना दुकान के पास व वार्ड क. 20 आदित्य नगर गार्डन से नवीन शासकीय स्कूल तक हर्ष बाईक पाइंट से जोन ऑफिस, एकता परिसर से होटल फोर सीजन तक रेवा तालाब के पास हॉटल फोर सीजन और प्रोफेसर कालोनी के पास बम्लेश्वरी गार्डन के बाजू, कॉमर्स कोचिंग के पास सत्यम बेकरी, अन्य गली अप्सरा टॉकिज के पास, मोहन नगर, अग्रसेन चौक के पास और अन्य सड़क, पाटणकर कालोनी, वारीक हाऊस से बयाना बाई, बांस पारा

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!