Breaking News

ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की सक्रियता बढ़ी : ज़ोन, सेक्टर और वार्ड प्रभारियों की बैठक में कांग्रेस सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

द सीजी न्यूज

प्रदेश कांग्रेस कमेटी, छत्तीसगढ़ के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ज़ोन, सेक्टर और वार्ड प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, स्टेट वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष दुर्ग के विधायक अरुण वोरा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा व महापौर धीरज बाकलीवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।

बैठक में पूर्वी ब्लाक के 3 ज़ोन4 सेक्टर प्रभारी  11 वार्ड व 33 बूथ प्रभारियों की बैठक हुई। सभी को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जवाबदारी दी गई। इस मौके पर विधायक वोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने की जवाबदारी हमारी है। छत्तीसगढ़ में जो विकास की गंगा हम देख रहे हैं, वह भूपेश बघेल सरकार की दूरदर्शिता का परिणाम है। सर्वहारा वर्ग के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिए गए कार्यों को हमें जन-जन तक पहुंचाना है और भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व में किए गए भ्रष्टाचार व अनीति की वजह से छत्तीसगढ़ में विकास अवरुद्ध हो चुका था। भाजपा आज मुद्दा विहीन हो चुकी है। उन्होंने सभी  ज़ोन सेक्टर व वार्ड प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी अपने वार्डों में लोगों तक पहुंचें और आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए शासन द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को बताएं।

बैठक में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पाली, परमजीत सिंह भुई, अजय मिश्रा, सत्य नारायण, सुशील भारद्वाज, मोहित वालदे, दीपक जैन, ऋषभ जैन, विमल यादव, ओम प्रकाश जोशी, कल्याण सिंह ठाकुर, अनूप पाटिल, कृष्णा देवांगन, छाया चौधरी, मीना पॉल, एनी पीटर, रवींद्र देवांगन, मनीष बघेल, सतीश देवांगन आनंद कपूर ताम्रकार राजेश ताम्रकार, इंद्रपाल सिंह भाटिया, मोहनलाल सिन्हा, ओम प्रकाश जोशी, रियाजुद्दीन, शिव वैष्णव, मनीष बघेल, कल्याण सिंह, वैष्णव लाला चौहान उपस्थित थे

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!