Breaking News

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति और संविदा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

द सीजी न्यूज

दुर्ग / जिले में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मर्रा, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेल्हारी, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय निकुम, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामुल, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तितुरडीह, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय घुघवा क, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अहिवारा, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामगॉव एम, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छावनी, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भिलाई 3 के लिए व्याख्याता,शिक्षक, सहायक शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल व कम्प्यूटर शिक्षक के संविदा/ प्रतिनियुक्ति पदों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी अभय जयसवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 30 मई तक कार्यालयीन समय सुबह 10ः30 बजे से 5.00 बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग पिन कोड 491001 के पते पर अपना आवेदन स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक द्वारा जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे। जिले के वेबसाईट में विज्ञापन की विस्तृत जानकारी अवलोकन कर सकते हैं।

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!