द सीजी न्यूज
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में 2 हजार करोड़ रु. के शराब घोटाले का आरोप लगाते हुए जिला भाजपा संगठन द्वारा आज दुर्ग में महाधरना आयोजित किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में संभाग आयुक्त कार्यालय के सामने महाधरना देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार को जमकर घेरा और भूपेश बघेल सरकार के इस्तीफे की मांग की।
पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू ने कहा कि शराब की कीमत 50 से 80 रुपए बढ़ाने, बड़ी संख्या में कच्ची और अन्य अवैध शराब से मौत होने के बावजूद शासन शराब राजस्व में कमी दिखाता रहा और अपनी पीठ थपथपाता रहा था। सच्चाई यह थी कि शराब का अधिकांश पैसा सीधे पाॅलिटिकल सरगना हड़प रहे थे। यही कारण है कि ईडी की कारवाई होते ही अचानक शराब राजस्व में 22 प्रतिशत की वृद्धि हो गई। भूपेश बघेल ने यह बयान भी दिया है कि शराब का राजस्व काफी बढ़ा है। सीएम पहलेे शराब की खपत कम करने की डींगें हांकते थे।
ईडी द्वारा कुल दर्ज मामलों में केवल 2.98 प्रतिशत मामलेे ही नेताओं के खिलाफ हैं। ईडी का सक्सेस रेट 96 प्रतिशत है। केंद्रीय एजेंसियों पर दुरूपयोग का आरोपी पूरी तरह आधारहीन है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप केवल भाजपा ही नहीं लगाती है। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आईएएस रानू साहू पर भष्टाचार के आरोप लगाए थे, जिसके बाद ईडी की कार्रवाई हुई। 600 करोड़ का पीडीएस घोटाला विधानसभा में अमरजीत भगत ने स्वीकार किया है।
रमशीला ने सवाल किया कि क्या असम से लेकर उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश तक में चुनावों में बहाया गया कांग्रेस का पैसे भी मनगढ़ंत था ? क्या कोरोना जैसे समय में असम के कांग्रेसियों के लिए बस्तर में मांस-मंदिरा का पहाड़ खड़ा कर देना भी मनगढंत था ? क्या एयरपोर्ट के रास्तों पर बिखरी अकूत नगद राशि जिसका कोई दावेदार तक नहीं मिला, भी मनगढ़ंत ही है ? क्या ईडी के छापे पड़ते ही शराब की वैध कमाई में जबरदस्त उछाल भी मनगढ़ंत ही है ? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार भ्रष्टाचार की परतें उखड़ने से बौखला गए हैं और बौखलाहट में अपने बयान में खुद ही उलझते जा रहे हैं।
महाधरना को जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जागेश्वर साहू, ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, पूर्व विधायक दयाराम साहू, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, अलका बाघमार, अमिता बंजारे, दिनेश देवांगन, गजेंद्र यादव, प्रीतपाल बेलचंदन ,अजय तिवारी ,राजेश ताम्रकार ,लोकमणी चंद्राकर, रोहित राजपूत, दीपक चोपड़ा, जितेंद्र यादव, डॉक्टर देव नारायण तांडी, विनायक ताम्रकार, दिव्या कलिहारी, साजन जोसेफ, रजा खोखर ने भी धरना प्रदर्शन को संबोधित किया।
प्रदर्शन में उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, नटवर ताम्रकार, दिलीप साहू, विनायक नातू, पवन शर्मा, आशीष निमजे, अमिता बंजारे, रोहित साहू, नीलेश अग्रवाल, मनोज सोनी, मदन वाढ़ई, राजा महोबिया, दीपक चोपड़ा, सुनील अग्रवाल, लीमन साहू, जितेंद्र यादव, गिरीश साहू, फत्ते वर्मा , लालेश्वर साहू, जीत हेमचंद यादव, गायत्री वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
