द सीजी न्यूज
पाटन में 21 मई को होने वाले भरोसे के सम्मेलन को लेकर आज दुर्ग स्थित राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई जिसमें ज्यादा से ज्यादा तादाद में कांग्रेसजनों से सम्मेलन में शामिल होने की अपील की गई। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया ने जो कहा है, वो करके दिखाया है। पूरे देश मे उनके नाम की चर्चा इसलिए हो रही है। भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से न सिर्फ प्रदेश के गरीब मजदूर, किसान, भूमिहीनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया, बल्कि विदेशों में भी प्रदेश की योजनाओं की चर्चा हो रही है।
वोरा ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना, भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, धन्वंतरि दवा दुकान, स्वामी आत्मानंद विद्यालय, महाविद्यालय व आईटीआई, महतारी दुलार जैसी योजनाओं ने प्रदेशवासियों का दिल जीत लिया है। भूपेश है तो भरोसा है – ये भरोसा हर प्रदेशवासी के मन में है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पिछले चुनावों से भी ज्यादा सीटों पर वापसी करेगी और लगातार जनसेवा का क्रम जारी रहेगा। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता आर एन वर्मा, शहर अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, निगम सभापति राजेश यादव सहित सभी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक में तय किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में दुर्ग से कांग्रेसजन रैली में शामिल होंगे और रैली के स्वरूप को विस्तृत करने में अपना योगदान देंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
