द सीजी न्यूज
दुर्ग। हज 2023 के लिए आज दुर्ग में हज यात्रियों का एक दिवसीय हज ट्रेनिंग प्रोग्राम हुआ। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा आयोजित ट्रेनिंग प्रोग्राम में दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले के हज यात्रियों को हज के अरकान बताए गए। शिविर में मौलाना कारी सैयद अशफाक अहमद अंजुम, हाजी अब्दुल रज़्ज़ाक खान, सदस्य, राज्य हज कमेटी, हज ट्रेनर्स हाजी मौलाना रिफत अली ने हज यात्रियों को यात्रा की ट्रेनिंग दी।
बताया गया कि हज के दौरान पांच अरकान पूरे किए जाते हैं। हज के पांच अरकान के बारे में बताया गया कि काबा शरीफ का तवाफ, एहराम पहनना, हरम शरीफ में रहने के तरीके समेत हज से जुड़ी तमाम जानकारी दी। उन्होंने आजमीने हज को बताया कि हरम शरीफ में बेतहाशा भीड़ होती है। लिहाजा किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए, इसके बारे में विस्तार से बताया गया।
शिविर में विशेष रूप से शहर विधायक अरुण वोरा, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल, रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, उर्दू अकेडमी के उपाध्यक्ष नजीर अहमद, नगर निगम के पार्षद अब्दुल गनी, अकबर बक्शी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने हजयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए हज ट्रेनिंग किट का वितरण किया। यात्रा के दौरान सभी यात्रियों से प्रदेश की खुशहाली व तरक्की की दुआ करने की अपील की।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

