Breaking News

5 करोड़ 44 लाख की लागत से गौरवपथ का डामरीकरण शुरू : विधायक, महापौर ने किया निरीक्षण

द सीजी न्यूज

दुर्ग। शहर के गौरवपथ पर उतई टैम्पो चौक से लेकर जेल तिराहा तक सड़क डामरीकरण कार्य आज से शुरू किया गया। करीब 5 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से 2.035 किलोमीटर लंबी रोड का डामरीकरण किया जा रहा है। डामरीकरण कार्य पूरा होने के बाद यहां आकर्षक विद्युत पोल लगाए जाएंगे।

डामरीकरण कार्य का शुभारंभ करते हुए विधायक अरुण वोरा ने कहा कि शहर के विकास कार्यों के लिये धनराशि की कमी नहीं होने दी जाएगी। शहर में बड़े पैमाने पर विकास कार्य तेजी से किये जा रहे हैं। विधायक अरुण वोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार को लगभग साढ़े चार साल हो चुके हैं। कांग्रेस की सरकार ने जनता से जुड़ी हर समस्या का निराकरण करने का पूरा प्रयास किया है। जनता को ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक सहायता व रोजगार के साथ ही आम जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा किया गया है।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा हमारी सरकार निरन्तर विकास कार्यों और जनमानस की आवश्यकताओं की पूर्ति करने प्रयास कर रही है। वे हमेशा अपने आपको जनता के बीच में रखकर उनकी समस्याओं को अपना मानकर शीघ्र समस्या का निवारण करने का प्रयास करते हैं। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, राज्य मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद, एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, दीपक साहू, हमीद खोखर, मनदीप सिंह भाटिया, अनूप चंदानिया, प्रकाश जोशी, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, अजय मिश्रा, हेमंत तिवारी, राजेश धनकर, नन्दू, पाशी अली, कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!